जिले में हुआ 66 प्रतिशत कार्य,कड़ाई से काम करने के दिशा निर्देश

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकारी ने सिंचाई, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पी.डब्ल्यू.डी., सहकारिता, मत्स्य समेत कई विभागों के अधिकारियों की बैठक ली । जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तत्परता से कम करते हुए आवंटित धनराशि को जल्द खर्च करने को कहा है ।        भीमताल के विकास भवन सभागार में आज जिला […]

 

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकारी ने सिंचाई, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पी.डब्ल्यू.डी., सहकारिता, मत्स्य समेत कई विभागों के अधिकारियों की बैठक ली । जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तत्परता से कम करते हुए आवंटित धनराशि को जल्द खर्च करने को कहा है ।

       भीमताल के विकास भवन सभागार में आज जिला योजना की समीक्षा बैठक की गई । बैठक में सिंचाई, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पी.डब्ल्यू.डी., सहकारिता, मत्स्य और कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । जिलाधिकारी ने इस समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को शासन द्वारा आवंटित धनराशि को जल्द से जल्द खर्च कर रिपोर्ट पेश करने को कहा । 

विभागों द्वारा अभी तक काम पूरा नहीं करने पर कड़ाई से काम करने के दिशा निर्देश दिए गए । बताया गया कि अभी तक जिले में केवल 66 प्रतिशत कार्य ही हो सके हैं, जिसपर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया । उन्होंने हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में कार्य करने पर जोर दिया और पर्यटन को लेकर एक गांव विकसित करने की बात भी कही । जिलाधिकारी को कई ख़ामियाँ भी नजर आई जिसपर अधिकारियों को जल्द ठीक करने को कहा गया ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts