देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने घर के बाहर गला रेतकर उतारा मौत के घाट

देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 23 वर्षीय युवती की चापड़ से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गुन्नू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती सुबह अपने […]

देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 23 वर्षीय युवती की चापड़ से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान गुन्नू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती सुबह अपने घर के बाहर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक मौके पर पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकाला और युवती के गले पर हमला कर दिया।
हमला इतना गंभीर था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

Related Posts