Pixel Fans के लिए खुशखबरी, Google Pixel 10a जल्द कर सकता है एंट्री, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स लीक

गूगल अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट को और मजबूत करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Google Pixel 10a पर काम कर रही है, जो Pixel 9a का अगला वर्जन होगा। हालांकि गूगल की ओर से अभी तक फोन की लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में इसकी लॉन्च टाइमलाइन, स्टोरेज और कलर ऑप्शंस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

कब हो सकता है लॉन्च

स्मार्टफोन इंडस्ट्री के मशहूर टिप्स्टर Roland Quandt ने Bluesky पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि Pixel 10a को फरवरी 2026 के मध्य तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन Pixel 9a की तुलना में करीब एक महीने पहले मार्केट में आएगा। गौरतलब है कि Pixel 9a को मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था।

स्टोरेज और कलर ऑप्शन

लीक के मुताबिक, Pixel 10a को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा जा सकता है —

128GB और 256GB।

वहीं कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Obsidian, Berry, Fog और Lavender रंगों में आ सकता है। पिछले मॉडल Pixel 9a को Iris, Peony, Porcelain और Obsidian कलर्स में लॉन्च किया गया था।

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Pixel 10a में 6.3-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 60Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी पीक ब्राइटनेस करीब 2000 निट्स हो सकती है।

कैमरा सेक्शन में फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें

48MP का प्राइमरी कैमरा और

13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

Pixel 10a में 8GB RAM, 5100mAh की बैटरी और गूगल का इन-हाउस Tensor G4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, गूगल इस फोन के साथ सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर सकता है।

संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10a की शुरुआती कीमत 499 डॉलर, यानी करीब 44,000 रुपये हो सकती है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts