देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार निरीक्षक व उप निरीक्षक बदले गए जिम्मेदारियां

देहरादून में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्तर पर महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। 4 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत चार अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। आदेश के […]

देहरादून में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्तर पर महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। 4 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत चार अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविन्द चौधरी को पुलिस कार्यालय स्थित एसआईटी शाखा के प्रभारी पद से हटाकर थाना कालसी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं थाना कालसी में तैनात उप निरीक्षक दीपक घारिवाल को नई जिम्मेदारी देते हुए एसओजी शाखा देहरादून भेजा गया है।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय के सीनियर सिटीजन सेल के प्रभारी निरीक्षक बीएनएल भारती को स्थानांतरित कर थाना चकराता का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। साथ ही थाना चकराता में कार्यरत उप निरीक्षक शेखर चन्द्र नौटियाल को कोतवाली विकासनगर में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक बदलाव कार्यक्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts