रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का डंका, झारखंड पर पारी और 6 रन की करारी जीत, पहली बार सेमीफाइनल में जगह

देहरादून। रणजी ट्रॉफी मैच में झारखंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पारी और 6 रन से जीत हासिल कर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने झारखंड को दूसरी पारी में 130 रन पर समेट दिया। कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल […]

देहरादून। रणजी ट्रॉफी मैच में झारखंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पारी और 6 रन से जीत हासिल कर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने झारखंड को दूसरी पारी में 130 रन पर समेट दिया।

कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए झारखंड को एक पारी और 6 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। उत्तराखंड के गेंदबाज मयंक मिश्रा और अभय नेगी ने अपनी गेंदबाजी से झारखंड को दूसरी पारी में 130 रनों पर समेट दिया। मयंक मिश्रा ने 5 और अभय नेगी ने 4 विकेट लिये। झारखंड ने पहली पारी में 235 रन और दूसरी पारी में 130 रन बनाए। जबकि उत्तराखंड ने पहली पारी में 371 रन बनाकर तीसरे ही दिन एक पारी और 6 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी। अवनीश सुधा ने 64, कुणाल चंदेल ने 68, जगदीश सूचिथ में 70, सौरव रावत ने 32, अभय नेगी ने 46 रनों का योगदान दिया।

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts