कोटद्वार विवाद के बाद बढ़ा तनाव: दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

कोटद्वार विवाद के बाद बढ़ा तनाव: दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मामला अब गंभीर मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस विवाद से जुड़े दीपक कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से […]

कोटद्वार विवाद के बाद बढ़ा तनाव: दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मामला अब गंभीर मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस विवाद से जुड़े दीपक कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दीपक कुमार को खुलेआम धमकी दी है। वीडियो में न सिर्फ जान से मारने की बात कही गई है, बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए दो लाख रुपये का इनाम घोषित किए जाने का भी दावा किया गया है।

इस धमकी से आहत दीपक कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के जरिए उन्हें डराने और जान से मारने की मंशा जाहिर की गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दीपक की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts