Dehradun Firing News: मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत। ओवरटेकिंग विवाद से चली गोली

देहरादून से सोमवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई, जहां रोड रेज की घटना ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली।

राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

ओवरटेकिंग विवाद से चली गोली

पुलिस के मुताबिक, मसूरी रोड पर मालसी के पास एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो N के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू हुआ।

यह विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसके टायर पर फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़े: Dehradun News: साइबर ठगों को ‘म्यूल अकाउंट’ देने वाला गिरोह गिरफ्तार

मॉर्निंग वॉकर बना शिकार

फायरिंग के दौरान एक गोली सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई।

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मारपीट और तोड़फोड़

फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर में बैठे लोगों के साथ मारपीट की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़े: Dehradun News: दून में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहीं 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

लोगों में दहशत

इस घटना के बाद देहरादून में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सुबह के समय ऐसी घटना से स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts