उलटफेर: अब कांग्रेस में शामिल होंगे 12 नए नेता। सियासी हलचल तेज

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब दलबदल के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है।

कांग्रेस में शामिल होंगे 12 नए नेता

कांग्रेस ने दलबदल के दूसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, कुल 18 नेताओं में से 6 पहले ही शामिल हो चुके हैं और अब बाकी 12 नेताओं की सूची हाईकमान को भेज दी गई है।

पहले चरण में 6 बड़े चेहरे हुए शामिल

बीते 28 मार्च को दिल्ली में 6 बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा था, जिनमें शामिल हैं:

  • राजकुमार ठुकराल (पूर्व विधायक)
  • नारायण पाल (पूर्व विधायक)
  • भीमलाल आर्य (पूर्व विधायक, घनसाली)
  • गौरव गोयल (पूर्व मेयर, रुड़की)
  • अनुज गुप्ता (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, मसूरी)
  • लाखन सिंह नेगी

इनमें से अधिकांश नेता पहले बीजेपी से जुड़े रहे हैं, जिससे कांग्रेस को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिली।

अंदरूनी राजनीति भी रही चर्चा में

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अवकाश लेने की खबर ने पार्टी में हलचल बढ़ा दी थी।

बताया गया कि कुछ ज्वॉइनिंग को लेकर नाराजगी के कारण यह स्थिति बनी, हालांकि बाद में वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत कर मामला शांत कराया।

कुमारी शैलजा का दौरा अहम

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का आगामी उत्तराखंड दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उनके दौरे के दौरान इन 12 नेताओं में से कई की औपचारिक ज्वॉइनिंग करवाई जा सकती है।

बीजेपी नेताओं की भी नजर कांग्रेस पर?

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दावा किया है कि बीजेपी के कई बड़े नेता भी कांग्रेस में आने की इच्छा रखते हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर बढ़ा-चढ़ाकर दावे नहीं करना चाहती।

क्या है कांग्रेस की रणनीति?

राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस दलबदल के जरिए संगठन मजबूत करना चाहती हैं। जिससे चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष माहौल बनेगा।बीजेपी के मजबूत नेताओं को अपने पाले में लाना कांग्रेस की बड़ी रणनीती का हिस्सा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts