बड़ी खबर: कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट टनल धंसाव से मची अफरा-तफरी! कर्मचारियों में हड़कंप

रुद्रप्रयाग जिले में निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के तहत सोमवार देर रात एक टनल में अचानक मिट्टी धंसने से अफरा-तफरी मच गई। घटना 6 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। इमरजेंसी टनल 7बी पैकेज में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जवाड़ी से करीब 1.5 किलोमीटर दूर स्थित इमरजेंसी […]

रुद्रप्रयाग जिले में निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के तहत सोमवार देर रात एक टनल में अचानक मिट्टी धंसने से अफरा-तफरी मच गई।

घटना 6 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

इमरजेंसी टनल 7बी पैकेज में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जवाड़ी से करीब 1.5 किलोमीटर दूर स्थित इमरजेंसी टनल 7बी पैकेज में निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।

टनल के अंदर अचानक मिट्टी धंसने से वहां मौजूद श्रमिकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

राहत की खबर: कोई जनहानि नहीं

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

निर्माण कार्य कर रही कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी महेश भट्ट के अनुसार, सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।

तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

फिर से शुरू हुआ काम

प्रशासन और कंपनी के संयुक्त प्रयासों से हालात जल्द ही सामान्य कर लिए गए हैं और टनल में निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन और कंपनी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts