Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार। कई जिलों में अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम(Uttarakhand Weather Update) ने करवट ले ली है। राज्य के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है और कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है, जबकि देहरादून […]

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम(Uttarakhand Weather Update) ने करवट ले ली है। राज्य के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है और कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है, जबकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश(Uttarakhand Rain Alert) के आसार बने हुए हैं।

वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाने के बावजूद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में खास गिरावट नहीं आई और उमस बढ़ गई।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र(IMD Uttarakhand Forecast) ने टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश या गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई है।

इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट(Uttarakhand Yellow Alert)जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में मौसम मिला-जुला बना रहेगा।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

तापमान में भी दिख रहा बदलाव

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 35.5°C और न्यूनतम 18.5°C रहा, जबकि ऊधमसिंह नगर में पारा 36.6°C तक पहुंच गया। पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर में तापमान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। कहीं बादल, कहीं बारिश और कहीं उमस — इन तीनों का मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेगा।

 

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts