CBSE 12th Result 2026: इस दिन जारी होगा CBSE 12 रिजल्ट! जानें कब, कहां और कैसे करें चेक

नई दिल्ली: Central Board of Secondary Education (CBSE) के 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल CBSE 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की […]

नई दिल्ली: Central Board of Secondary Education (CBSE) के 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल CBSE 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस बार CBSE ने कॉपियों की जांच के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया है, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी आई है। यही वजह है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं और अब मूल्यांकन अंतिम चरण में है।

पिछले साल का ट्रेंड क्या कहता है?

पिछले वर्ष CBSE 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा था। आमतौर पर CBSE रिजल्ट मई में जारी करता है, लेकिन इस बार डिजिटल मूल्यांकन के चलते नतीजे अप्रैल के अंत तक आने की उम्मीद है। वहीं कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को पहले ही जारी किया जा चुका है, जिससे 12वीं के रिजल्ट जल्द आने की संभावना और बढ़ गई है।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अधिक ट्रैफिक की स्थिति में रिजल्ट अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यहां भी मिलेगा रिजल्ट

छात्र DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in वेबसाइट के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद एजुकेशन सेक्शन में जाकर CBSE का विकल्प चुनना होगा और फिर क्लास 12वीं मार्कशीट पर क्लिक कर रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

इसके साथ ही रिजल्ट UMANG ऐप पर भी देखा जा सकता है। इसके लिए ऐप में लॉगिन कर CBSE सर्विस सर्च करनी होगी और क्लास 12वीं रिजल्ट सेक्शन में जाकर जरूरी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Also Read This:

Also Read This

ब्रेकिंग: पूर्व मुख्य सचिव रामस्वामी का बेटा यशवर्धन लाखों की ठगी मामले में गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस...

बड़ी खबर: छह माह से पेंशन बंद, घर में आज तक नहीं पहुंची बिजली। उज्ज्वला का भी नहीं मिला लाभ

पुरोला, 16 जुलाई 2026। नीरज उत्तराखंडी  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दावों के बीच उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts