बिग ब्रेकिंग : 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त । उनकी जगह जनगणना ड्यूटी मे नए कार्मिकों की तैनाती

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अजय कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर जनपद के 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार, जिन अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी गई है यदि उक्त अध्यापकों की तैनाती जनगणना कार्य में […]

रुद्रप्रयाग।
रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अजय कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर जनपद के 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, जिन अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी गई है यदि उक्त अध्यापकों की तैनाती जनगणना कार्य में हुई हैं तो उन अध्यापकों को जनगणना कार्य से कार्य मुक्त करते जनगणना कार्य हेतु रिजर्व से नए कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर से B.Ed किया था। वहां पर स्नातक में 50% नंबर होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन उत्तराखंड में B.Ed के लिए 50% नंबर होना अनिवार्य है।

अभी माना जा रहा है कि हरिद्वार में पांच अन्य शिक्षक भी बर्खास्त हो सकते हैं।

इन शिक्षकों को किया गया कार्यमुक्त
जिन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश निर्देश दिए गए हैं, उनमें सरिता चमोला, अरविंद नेगी, सादेव प्रसाद, श्याम लाल, सुभाष कुमार (जखोली), खजान सिंह (अगस्त्यमुनि), अनूप पुजारी, रानी देवी, पुष्पेंद्र सिंह और चंदर सिंह (ऊखीमठ) शामिल हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts