सिचाई विभाग के जेई की करंट लगने से मौत । बाथरूम में मिला शव

कालागढ़ (पौड़ी गढ़वाल): उत्तराखंड के कालागढ़ में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (JE) का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि, मौत […]

कालागढ़ (पौड़ी गढ़वाल): उत्तराखंड के कालागढ़ में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (JE) का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

सरकारी आवास के बाथरूम में मिला शव

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को कालागढ़ की नई कॉलोनी स्थित सरकारी आवास संख्या ए-68 के बाथरूम में अनिल कुमार का शव पड़ा मिला। वह रामगंगा बांध परियोजना के सैडिल बांध पर अवर अभियंता के पद पर तैनात थे।

घटनास्थल पर मृतक के दाहिने हाथ की एक उंगली करंट से झुलसी हुई मिली। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि बाथरूम में नहाने के दौरान उन्हें करंट लगा होगा।

पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद कालागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts