बड़ी खबर: नौ साल बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों में रोष। सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी

बड़कोट (उत्तरकाशी), 3 मई 2026 | रिपोर्ट – नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत खनेड़ा के ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया है। गांव में आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग […]

बड़कोट (उत्तरकाशी), 3 मई 2026 | रिपोर्ट – नीरज उत्तराखंडी

ग्राम पंचायत खनेड़ा के ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया है। गांव में आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नौ वर्ष बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान संगीता रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत खनेड़ा गांव के लिए मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क बनने से गांव का संपर्क बेहतर होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि से जुड़ी परेशानियां कम होंगी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग उठाई गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। बीमार मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहने के कारण गांव के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लंबित परियोजना की स्थिति स्पष्ट की जाए और जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।

बैठक में ग्राम प्रधान संगीता रावत के अलावा जगमोहन चौहान, सुभाष चौहान, पूर्व प्रधान जगवीर चौहान, प्रवीण रावत, दिनेश राणा, पूर्व प्रधान गुरुदेव चौहान, अनित चौहान, विकास चौहान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts