दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रही एक बोलेरो जीप धमोग मंदिर से पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। दुर्घटना में दो […]

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रही एक बोलेरो जीप धमोग मंदिर से पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के समय वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर आ रहा था। हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर से पहले चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद जीप सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल पांच लोगों का उपचार कराया गया।

हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में राधिका (2 वर्ष), पुत्री डमर और नरबहादुर (56 वर्ष), पुत्र गंगा बहादुर की मौत हुई है। दोनों नेपाल के अछाम जिले के निवासी बताए गए हैं।

घायलों में बोलेरो चालक चमन लाल (45 वर्ष), निवासी चडगांव, शिमला (हिमाचल प्रदेश), डमर (32 वर्ष), निवासी अछाम, निशा (14 वर्ष), निवासी कंचनपुर, अछाम, उर्मिला (30 वर्ष), पत्नी डमर और प्रदीप (5 वर्ष), पुत्र डमर शामिल हैं।

हिमाचल में काम खत्म कर नेपाल लौट रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग नेपाली मजदूर थे। वे हिमाचल प्रदेश में काम खत्म करने के बाद अपने घर नेपाल लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,हिमाचल से विकासनगर आ रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर ,देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts