एक्शन: नशे के कारोबार पर प्रहार। गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 9 मई 2026। नीरज उत्तराखंडी  जनपद में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मोरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक गैंग लीडर को गिरफ्तार कर लिया […]

उत्तरकाशी, 9 मई 2026। नीरज उत्तराखंडी 

जनपद में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मोरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक गैंग लीडर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद भर में नशे के कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में थाना मोरी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने के आरोप में सितंबर 2025 में गैंग लीडर चैन सिंह सहित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) की धारा 2(ख)(ii)/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस गिरफ्त से बचता रहा और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने गहन पतारसी, सुरागरसी और सटीक सूचना संकलन के आधार पर 8 मई 2026 की देर शाम दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • चैन सिंह (43 वर्ष), पुत्र जयेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नैटवाड़, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष मोरी – दीपक रावत
  • कांस्टेबल अनिल तोमर
  • कांस्टेबल गणेश राणा
  • महिला होमगार्ड करिश्मा

उत्तरकाशी पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जनपद को नशामुक्त बनाने और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts