एक्शन: सुरक्षा मानकों को ताक पर रख खुलेआम सड़कों पर दौड़ रही स्कूल बसें। कई के चालान, कई सीज 

कुमाऊं ब्यूरो | विशाल सक्सेना रुद्रपुर: उत्तराखंड में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त नजर आ रहा है। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्कूल बसों में अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने चालान और सीज की […]

कुमाऊं ब्यूरो | विशाल सक्सेना

रुद्रपुर: उत्तराखंड में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त नजर आ रहा है। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्कूल बसों में अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने चालान और सीज की कार्रवाई की।

स्कूल बसों की हुई गहन जांच

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह परिवहन विभाग की टीम ने दिनेशपुर क्षेत्र में स्कूल बसों को रोककर सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने बच्चों को स्कूल ले जा रही बसों के दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की।

चेकिंग के दौरान कई वाहनों में जरूरी दस्तावेज अधूरे पाए गए, जबकि कुछ बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके बाद परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई बसों के चालान काटे और कुछ वाहनों को सीज कर दिया।

कार्रवाई से स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप

अचानक हुई परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कई स्कूल बस चालक दस्तावेज पूरे न होने के कारण कार्रवाई की जद में आ गए।

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: मुकुल अग्रवाल

परिवहन विभाग के अधिकारी मुकुल अग्रवाल ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This:

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts