वीडियो: चकोन के पिरुल प्लांट में तड़के लगी आग, मशीन और लाखों का सामान जलकर राख

उत्तरकाशी, 18 मई 2026।
रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी
जनपद उत्तरकाशी की डुण्डा तहसील अंतर्गत ग्राम चकोन स्थित महादेव गंगाड़ी के पिरुल (चीड़ की पत्तियों) से संबंधित प्रसंस्करण प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना आज प्रातः लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे प्लांट में रखी मशीनरी और बड़ी मात्रा में पिरुल का पाउडर जलकर नष्ट हो गया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग को और फैलने से रोका जा सका।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से प्लांट की एक मशीन तथा पिरुल का तैयार पाउडर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभागों द्वारा घटना की जांच की जा रही है और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिरुल प्लांट पहाड़ी क्षेत्रों में चीड़ की सूखी पत्तियों के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस घटना से प्लांट संचालक को आर्थिक क्षति होने की संभावना जताई जा रही है।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts