प्रदेश भर में 20 मई को सार्वजनिक अवकाश। स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी दफ्तर बंद

Uttarakhand  News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खण्डूरी के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ संपन्न होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूरी के आकस्मिक निधन पर पूरे प्रदेश में 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

तीन दिन तक रहेगा राजकीय शोक

राजकीय शोक के दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

शासन की ओर से जारी निर्देशों के तहत 20 मई को राज्य के सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने भी इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

पुलिस सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूरी की अंत्येष्टि पूरे पुलिस सम्मान के साथ की जाएगी। उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन में शोक की लहर है।

सादगी और ईमानदारी के लिए याद किए जाएंगे खंडूड़ी

भुवन चंद्र खण्डूरी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके थे और बाद में उत्तराखंड की राजनीति में अपनी सादगी, अनुशासन और ईमानदार छवि के कारण बेहद लोकप्रिय हुए।

उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान संभाली। उनके निधन को उत्तराखंड राजनीति के एक महत्वपूर्ण युग का अंत माना जा रहा है।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts