एक्शन: आबकारी विभाग ने 3 शराब तस्करों को दबोचा। 61 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज, यात्रा मार्ग पर छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार जयप्रकाश नोगाई/रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभागीय टीम ने यात्रा मार्ग क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के […]

  • रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज, यात्रा मार्ग पर छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार

जयप्रकाश नोगाई/रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है।

विभागीय टीम ने यात्रा मार्ग क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 61 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। विभाग को यात्रा मार्ग क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

दो आरोपियों से 36 बोतल शराब बरामद

अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दीपक सिंह और प्रकाश साही को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में मोहम्मद साबर पुत्र मोहम्मद मुला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस तरह कुल तीन आरोपियों से 61 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यात्रा मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा और अन्य धार्मिक मार्गों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और अधिक बढ़ा दी गई है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें:

👉 ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा के ‘रणनीतिकार’ अजेय कुमार की उत्तराखंड से छुट्टी! जीत के अध्याय के साथ विवादों की परछाइयां भी रहीं साथ
👉 दर्दनाक हादसा(वीडियो): तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, महिला की मौत, 31 घायल
👉 New Rules June 2026: आपकी जेब पर पड़ेगा आज से बदले इन पांच बड़े नियमो का सीधा असर

Also Read This

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...

ब्रेकिंग : कच्चे तेल में जोरदार उछाल,सोना धड़ाम । जानिए मार्केट के हाल 

नई दिल्ली/देहरादून। घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार सुबह जोरदार हलचल देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion Index करीब 32,743 अंक के स्तर पर कारोबार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts