बड़ी खबर: 7 जिलों के CMO बदले। शासन का बड़ा फैसला

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन का मानना है कि इस बदलाव से स्वास्थ्य […]

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन का मानना है कि इस बदलाव से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

सात जिलों में नए CMO की तैनाती

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चंद्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश और उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। कई दूरस्थ इलाकों में डॉक्टरों की कमी, संसाधनों का अभाव और चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:

➡️ हाईकोर्ट ब्रेकिंग : संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से शव निकाल दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश
➡️ बड़ी खबर: जल संस्थान में तबादला आदेश पर टकराव! नए पद पर पहुंचे इंजीनियर को नहीं मिला चार्ज

सचिव स्वास्थ्य ने जताया भरोसा

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार और आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई तैनातियां संबंधित जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाएंगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

➡️ दर्दनाक: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान। सात साल की शादी के बाद भी नहीं थे बच्चे
➡️ बड़ी खबर: थराली से देहरादून जाना हुआ महंगा, 1200 पहुंचा किराया ! ARTO बोले- विभाग ने नहीं दी मंजूरी

Also Read This

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...

ब्रेकिंग : कच्चे तेल में जोरदार उछाल,सोना धड़ाम । जानिए मार्केट के हाल 

नई दिल्ली/देहरादून। घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार सुबह जोरदार हलचल देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion Index करीब 32,743 अंक के स्तर पर कारोबार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts