बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े दाम। रसोई का बजट फिर बिगड़ा

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG Cylinder Price) के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 942 रुपये में मिलेगा, […]

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG Cylinder Price) के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।

नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 942 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 913 रुपये थी।

यह पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की दूसरी मूल्य वृद्धि है। इससे पहले 7 मार्च 2026 को एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है।

देश के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के नए दाम

शहरनई कीमत (₹)
नई दिल्ली942.00
मुंबई941.50
कोलकाता968.00
चेन्नई957.50
गुरुग्राम950.50
नोएडा939.50
चंडीगढ़951.50
जयपुर945.50
लखनऊ979.50
पटना1,031.50
हैदराबाद994.00
भुवनेश्वर968.00
तिरुवनंतपुरम951.00

क्यों बढ़े LPG सिलेंडर के दाम?

उद्योग सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की बढ़ती कीमतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। अमेरिका-ईरान तनाव और समुद्री आपूर्ति मार्गों पर बढ़ते जोखिमों के चलते ऊर्जा उत्पादों की लागत लगातार बढ़ रही है।

तेल कंपनियों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

जानकारी के मुताबिक, मार्च में हुई मूल्य वृद्धि के बाद भी सरकारी तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ताजा संशोधन से पहले कंपनियों को प्रत्येक घरेलू गैस सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये तक का घाटा हो रहा था। इसी कारण कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया।

पेट्रोल-डीजल और CNG भी हुए महंगे

एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई के मध्य से पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि हुई है, जबकि सीएनजी लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में ऊर्जा कीमतों में राहत मिलने तक घरेलू ईंधन कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम । आपकी जेब पर डालेंगे असर

नई दिल्ली। जुलाई का महीना खत्म होने के साथ ही 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और बैंकिंग नियम बदलने जा...

बड़ी खबर: दिल्ली होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार कुक केशर नेगी को मिली जमानत

नई दिल्ली।दिल्ली के चर्चित मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार कुक केशर नेगी को बड़ी राहत मिली है। साकेत कोर्ट ने होटल में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts