नई दिल्ली, 8 जून 2026। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
आयोग ने अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है और विभिन्न कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स तथा अन्य हितधारकों से सुझाव लेने का काम जारी है। इसी बीच वेतन वृद्धि और एरियर को लेकर बड़े अनुमान सामने आने लगे हैं।
20 महीने का एरियर मिलने की संभावना
जानकारी के अनुसार 8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। आयोग की रिपोर्ट वर्ष 2027 की पहली छमाही तक आने की उम्मीद है, हालांकि इसमें एक-दो महीने की देरी भी हो सकती है।
ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानते हुए लागू कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 20 महीने का एरियर मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
15 जून तक मांगे गए सुझाव
8वें वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक प्रक्रिया के तहत केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और कर्मचारी संगठनों से सुझाव एवं ज्ञापन (Memorandum) आमंत्रित किए हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
बता दें कि केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स सीधे तौर पर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों से प्रभावित होंगे।
फिटमेंट फैक्टर पर टिकी कर्मचारियों की नजर
कर्मचारियों की सैलरी और एरियर में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा आधार फिटमेंट फैक्टर होगा। यदि सरकार 2.57 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
वहीं कई कर्मचारी संगठन 2.86 या उससे अधिक फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग कर रहे हैं, जिससे वेतन वृद्धि और एरियर दोनों का लाभ काफी बढ़ जाएगा।
किसे कितना मिल सकता है एरियर?
अनुमानों के मुताबिक यदि 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो:
- लेवल-10 कर्मचारी को करीब 17.62 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।
- लेवल-9 कर्मचारी को लाखों रुपये का एरियर मिलने की संभावना है।
- लेवल-8 कर्मचारी भी बड़े वित्तीय लाभ के दायरे में आएंगे।
वहीं यदि 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो:
- लेवल-10 कर्मचारी को लगभग 20.87 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।
- लेवल-9 कर्मचारी को करीब 19.75 लाख रुपये तक लाभ मिलने का अनुमान है।
- लेवल-8 कर्मचारी को लगभग 17.71 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत की उम्मीद
7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद वेतन, पेंशन और भत्तों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़े:
- एGold-Silver Crash: सोना ₹2,000 से ज्यादा टूटा। चांदी में भी बड़ी गिरावट,निवेशकों में बढ़ी हलचल
- क्शन: ऋषिकेश में पुलिस मुठभेड़। दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
- Weather Update: पहाड़ से मैदान तक बारिश के आसार । जानिए अगले 6 दिनों का मौसम मिजाज
- बड़ी खबर: शिक्षकों से मारपीट के आरोप में दरोगा पर गिरी गाज।SSP ने किया सस्पेंड





