बिग ब्रेकिंग:7 करोड़ लोगों को तोहफा । PF रकम पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी

EPF Interest Rate Latest News | EPFO Interest Rate 2025-26 | EPFO News Today | PF Account Interest Rate |PF Account Latest Update

EPF Interest Rate 2026: देश के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले के बाद सात करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों के खातों में जल्द ही ब्याज की राशि जमा की जा सकती है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद खाताधारकों के खातों में ब्याज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

7 करोड़ से ज्यादा खातों में जमा होगा ब्याज

रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय ने EPFO की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) द्वारा प्रस्तावित 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब श्रम मंत्रालय के निर्देशानुसार EPFO इस महीने ही करोड़ों कर्मचारियों के खातों में ब्याज राशि जमा कर सकता है।

इस फैसले से देशभर के 7 करोड़ से अधिक EPF खाताधारकों को सीधा लाभ मिलेगा।

मार्च में CBT ने लिया था बड़ा फैसला

2 मार्च 2026 को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया था।

इसके बाद प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय भेजा गया था। अब वित्त मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद ब्याज भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।

लगातार तीसरे साल नहीं बदली ब्याज दर

गौरतलब है कि EPF खातों पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर लगातार तीसरे साल बरकरार रखी गई है। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 और 2023-24 में भी EPFO ने 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था।

इससे पहले वर्ष 2022-23 में EPF पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत किया गया था।

जानिए EPF ब्याज दर का पुराना रिकॉर्ड

पिछले कुछ वर्षों में EPF ब्याज दरों में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

  • 2025-26 : 8.25%
  • 2024-25 : 8.25%
  • 2023-24 : 8.25%
  • 2022-23 : 8.15%
  • 2021-22 : 8.10%
  • 2020-21 : 8.50%
  • 2019-20 : 8.50%
  • 2018-19 : 8.65%
  • 2015-16 : 8.80%

मार्च 2022 में EPFO ने ब्याज दर घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दी थी, जो चार दशक से अधिक समय का सबसे निचला स्तर माना गया था।

ऐसे चेक करें आपके खाते में ब्याज आया या नहीं

EPFO सदस्य अपने खाते में जमा ब्याज की जानकारी उमंग ऐप, EPFO पोर्टल, मिस्ड कॉल सेवा या SMS सुविधा के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दर में स्थिरता बनाए रखने से करोड़ों कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत को मजबूती मिलेगी और भविष्य निधि में निवेश का भरोसा भी बढ़ेगा।

सम्बंधित खबरें:

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts