IISc Recruitment 2026 | IISc Vacancy 2026 | Indian Institute of Science Recruitment | Teaching Assistant Vacancy 2026
IISc Vacancy 2026: देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने युवाओं के लिए शानदार रोजगार अवसर की घोषणा की है। संस्थान ने अपने स्नातक (UG) कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। भर्ती अभियान के तहत प्रशिक्षक (Instructor), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और टीचिंग असिस्टेंट समेत कुल 34 अस्थायी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार IISc के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
IISc द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विषयों में प्रशिक्षक, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और टीचिंग असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।
👉प्रशिक्षक एवं प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद
- प्रशिक्षक (भौतिकी) – 1 पद
- प्रशिक्षक (मानविकी) – 2 पद
- गणित प्रशिक्षक – 2 पद
- प्रशिक्षक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) – 2 पद
- प्रशिक्षक (मैकेनिक्स एवं कंप्यूटिंग) – 2 पद
- प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स) – 1 पद
- प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (कंप्यूटर साइंस) – 1 पद
👉सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर पद
- सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर/एग्जीक्यूटिव मैनेजर – 2 पद
👉टीचिंग असिस्टेंट पद
- रसायन विज्ञान – 4 पद
- जीव विज्ञान – 1 पद
- पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान – 1 पद
- इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स – 1 पद
- मटेरियल इंजीनियरिंग – 1 पद
- भौतिक विज्ञान – 7 पद
- एयरोस्पेस इंजीनियरिंग – 3 पद
- मैकेनिक्स एवं कंप्यूटिंग – 3 पद
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
IISc भर्ती 2026 के लिए पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
- प्रशिक्षक पद: इन पदों के लिए संबंधित विषय में PhD डिग्री और कम से कम दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
- प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में PhD या मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर: कंप्यूटर साइंस या आईटी में BE/BTech डिग्री आवश्यक है।
- टीचिंग असिस्टेंट: संबंधित विषय में MSc, BE, BTech या MTech डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
IISc द्वारा चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा।
👉प्रशिक्षक और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट
- ₹67,000 प्रति माह
- इसके अलावा HRA का लाभ
👉सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर
- 1 वर्ष अनुभव वाले उम्मीदवार: ₹56,000 + HRA
- 2 वर्ष या अधिक अनुभव वाले उम्मीदवार: ₹62,000 + HRA
👉टीचिंग असिस्टेंट
- सामान्य उम्मीदवार: ₹31,000 + HRA
- दो वर्ष बाद: ₹34,000 + HRA
- NET/GATE योग्य उम्मीदवार: ₹37,000 + HRA
- दो वर्ष बाद: ₹42,000 + HRA
आवेदन की अंतिम तिथि न भूलें
IISc Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देश के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थान में काम करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
ऐसे करें आवेदन
- IISc की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में संबंधित विज्ञापन खोलें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Also Read This:
- बड़ी खबर: 29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, 6 निजी कंपनियां के 85 पदों पर भर्ती का अवसर
- SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती। आवेदन शुरू, पढ़े डिटेल्स
- SSC CGL 2026: 12,256 सरकारी नौकरियों पर आवेदन का आखरी मौका,जल्द करें आवेदन
- NBEMS Recruitment 2026: 12वीं पास से लेकर PG डिग्रीधारकों के लिए सुनहरा मौका, 53 पदों पर भर्ती





