Uttarakhand News: उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित,देंखे आदेश

Dehradun News: उत्तराखंड सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से इस संबंध में 17 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस दिन प्रदेश के बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। उत्तराखंड में महानवमी पर छुट्टी का आदेश जारी […]

Dehradun News: उत्तराखंड सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से इस संबंध में 17 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस दिन प्रदेश के बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

उत्तराखंड में महानवमी पर छुट्टी का आदेश जारी

उत्तराखंड शासन के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की पूर्व घोषित सूची में संशोधन किया गया है। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले शासन ने 24 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाश घोषित किए थे। अब महानवमी के अवकाश को लेकर उस अधिसूचना में आवश्यक संशोधन किया गया है। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश प्रदेश के बैंकों, कोषागारों और उपकोषागारों में भी लागू रहेगा। ऐसे में बैंकिंग या कोषागार से जुड़े जरूरी काम करने वाले लोगों को इस तारीख का ध्यान रखना चाहिए।

Also Read This

अंकिता के बाद भी सवाल कायम: आंकड़े बता रहे हैं, बेटियां कितनी सुरक्षित?

उत्तराखंड में 2022 में 4,337, 2023 में 3,808 और 2024 में 3,342 महिला अपराध दर्ज; 2024 में 530 महिलाओं के अपहरण और 56...

बड़ी खबर : हॉस्पिटल से आया मंत्री रेखा आर्या का बयान; गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर ऑडियो को बताया असली

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों की ओर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts