Bhimtal Accident News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। भीमताल-रानीबाग मार्ग पर पत्थरों से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और घने जंगल व घुप अंधेरे के बीच घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, डंपर संख्या UK04 CB 0148 हल्द्वानी से पत्थर लेकर मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। शनिवार मध्यरात्रि के दौरान भीमताल से रानीबाग जाने वाले मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से भीमताल पुलिस और SDRF को दी गई।
ये खबरें भी पढ़े:
- Today Weather 5 July:उत्तराखंड समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट;IMD अलर्ट
- क्राइम: देहरादून में दोस्त बना दुश्मन । युवक के पेट में घोंपा नुकीला हथियार
- बड़ी खबर : देहरादून में कार वर्कशॉप में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ । महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
- एक्शन : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेशों पर देहरादून-ऋषिकेश में फिर कई अवैध भवन सील
- बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर छाया हैशटैग DhamiKe5Saal, बना देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड
- बड़ी खबर: धुरंधर धामी के पाँच साल बेमिशाल । पढ़िए पाँच बड़ी उपलब्धियाँ
- आज का मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल। इस दिन तक बदले-बदले रहेंगे मौसम के तेवर
- हादसा: क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान छात्र के सिर पर गिरा पंखा । खून से लथपथ हुआ छात्र
रात के अंधेरे में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने घने जंगल और अंधेरे के बीच चालक की तलाश शुरू की।
कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर के चालक सूरज सिंह बिष्ट, निवासी मुक्तेश्वर, को घायल अवस्था में खोज निकाला।
रेस्क्यू टीम ने घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से भवाली अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
SDRF की तत्परता से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों ने SDRF की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। यदि राहत एवं बचाव दल समय पर मौके पर नहीं पहुंचता तो रात के अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।





