बड़ा हादसा: आधी रात में खाई में गिरा डंपर । SDRF ने घने जंगल में घंटों किया रेस्क्यू 

Bhimtal Accident News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। भीमताल-रानीबाग मार्ग पर पत्थरों से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और घने जंगल व घुप अंधेरे के […]

Bhimtal Accident News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। भीमताल-रानीबाग मार्ग पर पत्थरों से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और घने जंगल व घुप अंधेरे के बीच घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, डंपर संख्या UK04 CB 0148 हल्द्वानी से पत्थर लेकर मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। शनिवार मध्यरात्रि के दौरान भीमताल से रानीबाग जाने वाले मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से भीमताल पुलिस और SDRF को दी गई।

ये खबरें भी पढ़े:

रात के अंधेरे में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने घने जंगल और अंधेरे के बीच चालक की तलाश शुरू की।

कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर के चालक सूरज सिंह बिष्ट, निवासी मुक्तेश्वर, को घायल अवस्था में खोज निकाला।

रेस्क्यू टीम ने घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से भवाली अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

SDRF की तत्परता से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों ने SDRF की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। यदि राहत एवं बचाव दल समय पर मौके पर नहीं पहुंचता तो रात के अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts