Haridwar Road Accident News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। रुड़की के कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है।
बाजूहेड़ी गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार,यह हादसा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर सोमवार देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं। अचानक दोनों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीन युवकों ने दम तोड़ दिया था।
हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़े :
- बड़ी खबर: उत्तराखंड के पांच जिलों में CBI की छापेमारी। BRO भ्रष्टाचार से जुड़ा हैं मामला
- जॉब्स : 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका । ₹39 हजार तक मिलेगी सैलरी
- ब्रेकिंग: उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव का ऐलान। 12 जिलों में इस दिन होंगे मतदान
- बड़ी खबर: भूमाफियाओं पर एक्शन,डेयरी प्रबंधक के वेतन पर रोक । दून डीएम की लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी
- बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर 5 रिटेल भंडारण निरस्त;जानिए किन पर गिरी गाज
मृतकों और घायलों की हुई पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर राजा (19 वर्ष), शिवम (19 वर्ष) और जसवीर (24 वर्ष) सवार थे। तीनों लक्सर क्षेत्र के रहने वाले थे और पिरान कलियर से रुड़की की ओर आ रहे थे।
वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर ज्ञानू (27 वर्ष) और दीपक कुमार (25 वर्ष) सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी हैं।
डॉक्टरों ने राजा, जसवीर और दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि ज्ञानू और शिवम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर और एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
ये भी पढ़े:
- बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड समेत देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेजो पर ताला। 950+ कोर्स भी खत्म, देखें लिस्ट
- बड़ी खबर: समूह-ग भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई
- मौसम अलर्ट : 6 से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट । बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी
- बड़ी खबर: फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, बिजनौर से आरोपी गिरफ्तार; देहरादून से की थी पढ़ाई
- IBPS PO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में 6715 पदों पर निकली बंपर भर्ती । इस दिन तक करें आवेदन
तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है।
हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों बाइक किस गति से चल रही थीं और हादसे के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। तीन युवकों की एक साथ मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।





