भीषण हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,3 की दर्दनाक मौत । मंजर देख कांपी लोगो की रूह

Haridwar Road Accident News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। रुड़की के कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल […]

Haridwar Road Accident News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। रुड़की के कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है।

बाजूहेड़ी गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार,यह हादसा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर सोमवार देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं। अचानक दोनों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीन युवकों ने दम तोड़ दिया था।

हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े :

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार,  बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर राजा (19 वर्ष), शिवम (19 वर्ष) और जसवीर (24 वर्ष) सवार थे। तीनों लक्सर क्षेत्र के रहने वाले थे और पिरान कलियर से रुड़की की ओर आ रहे थे।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर ज्ञानू (27 वर्ष) और दीपक कुमार (25 वर्ष) सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी हैं।

डॉक्टरों ने राजा, जसवीर और दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि ज्ञानू और शिवम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर और एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े:

तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों बाइक किस गति से चल रही थीं और हादसे के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। तीन युवकों की एक साथ मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव निलंबित । हाई लेवल कमेटी गठित

देहरादून । श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अध्यक्ष कार्यालय में...

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन बहाली और TET अनिवार्यता के विराध में शिक्षकों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

रुद्रप्रयाग। जगदम्बा कोठारीउत्तराखंड के प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts