देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बहुप्रतीक्षित तबादलों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में PCCF, APCCF, CCF, CF और DFO स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वन विभाग के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न वन प्रभागों में कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वन मुख्यालय में हुए प्रमुख बदलाव
जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) कपिल लाल से CAMPA की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक (MD) की अतिरिक्त जिम्मेदारी यथावत रखी गई है।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) बी.के. गांगटे को CAMPA की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CCF पराग मधुकर से वन पंचायत का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि सुशांत कुमार पटनायक को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
CF चंद्रशेखर सनवाल को वन संरक्षक (नोडल कार्यालय) बनाया गया है।
वहीं नीतू लक्ष्मी से यमुना वृत्त की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें अपर सचिव, वन विभाग नियुक्त किया गया है। कल्याणी को दोबारा यमुना वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।
DFO स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले
वन विभाग ने जिला वन अधिकारियों (DFO) के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए हैं।
- अमित कंवर – मसूरी से चकराता वन प्रभाग
- वैभव कुमार सिंह – देहरादून वन प्रभाग
- नीरज कुमार – देहरादून से वन विकास निगम
- हिमांशु बागड़ी – टिहरी वन प्रभाग
- दीपक सिंह – तराई पूर्वी वन प्रभाग
- आशुतोष सिंह – टोंस फॉरेस्ट डिवीजन
- पुनीत तोमर – तराई पश्चिमी वन प्रभाग
- जीवन मोहन – उत्तरकाशी
- अभिमन्यु – अल्मोड़ा
- आदित्य रत्न – पिथौरागढ़
- रजत सुमन – केदारनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
- प्रणाली रमेश – बदरीनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
- प्रकाश चंद्र आर्य – बागेश्वर
- देवी प्रसाद बलूनी – मसूरी
- विनीत कुमार – रुद्रप्रयाग
- गौरव वर्मा – लैंसडाउन वन प्रभाग
- यश ढोबले – नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान







