बड़ी खबर: वन विभाग में बंपर तबादले। बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बहुप्रतीक्षित तबादलों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में PCCF, APCCF, CCF, CF और DFO स्तर […]

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बहुप्रतीक्षित तबादलों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में PCCF, APCCF, CCF, CF और DFO स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वन विभाग के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न वन प्रभागों में कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वन मुख्यालय में हुए प्रमुख बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) कपिल लाल से CAMPA की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक (MD) की अतिरिक्त जिम्मेदारी यथावत रखी गई है।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) बी.के. गांगटे को CAMPA की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।

सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CCF पराग मधुकर से वन पंचायत का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि सुशांत कुमार पटनायक को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

CF चंद्रशेखर सनवाल को वन संरक्षक (नोडल कार्यालय) बनाया गया है।

वहीं नीतू लक्ष्मी से यमुना वृत्त की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें अपर सचिव, वन विभाग नियुक्त किया गया है। कल्याणी को दोबारा यमुना वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।

DFO स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले

वन विभाग ने जिला वन अधिकारियों (DFO) के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए हैं।

  • अमित कंवर – मसूरी से चकराता वन प्रभाग
  • वैभव कुमार सिंहदेहरादून वन प्रभाग
  • नीरज कुमार – देहरादून से वन विकास निगम
  • हिमांशु बागड़ीटिहरी वन प्रभाग
  • दीपक सिंहतराई पूर्वी वन प्रभाग
  • आशुतोष सिंहटोंस फॉरेस्ट डिवीजन
  • पुनीत तोमरतराई पश्चिमी वन प्रभाग
  • जीवन मोहनउत्तरकाशी
  • अभिमन्युअल्मोड़ा
  • आदित्य रत्नपिथौरागढ़
  • रजत सुमनकेदारनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
  • प्रणाली रमेशबदरीनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
  • प्रकाश चंद्र आर्यबागेश्वर
  • देवी प्रसाद बलूनीमसूरी
  • विनीत कुमाररुद्रप्रयाग
  • गौरव वर्मालैंसडाउन वन प्रभाग
  • यश ढोबलेनंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts