ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़। मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया है। न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषसिद्धि दर्ज करते हुए सजा […]

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।

मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया है। न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषसिद्धि दर्ज करते हुए सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 में मुनस्यारी में हुई कथित मारपीट और जातिसूचक टिप्पणियों से जुड़ा था।

वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था मामला

अभियोजन के अनुसार, मुनस्यारी क्षेत्र में एक कैफे संचालक ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव के दौरान हुई एक घटना के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र व्यवहार किया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बाद में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था और मामले की जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गयामामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों तथा अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद आरोपी को दोषी पाया।

विशेष न्यायाधीश ने दोषी को धारा 323 आईपीसी में एक वर्ष के कठोर कारावास, धारा 504 आईपीसी में एक वर्ष के कठोर कारावास, एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1) के तहत दो वर्ष के कठोर कारावास व जुर्माना तथा धारा 3(2) के तहत एक वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

मुकदमे में आरोप पत्र 4 मार्च 2020 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जबकि 21 अगस्त 2026 को फैसला सुनाया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts