वीडियो: अल्मोड़ा के इस गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में एक मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एस.डी.आर.एफ., पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबे शवों को निकाला। मंगलवार सवेरे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम(डी.सी.आर.)और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से सूचना मिली की अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर के […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में एक मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एस.डी.आर.एफ., पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबे शवों को निकाला।

मंगलवार सवेरे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम(डी.सी.आर.)और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से सूचना मिली की अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर के वडयूडा गांव में एक मकान ढह गया है। इसके नीचे कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ., पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया।

घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर पहले ही मोटरमार्ग में मलबा आने से वो बाधित हो गया। अब सभी लोग पैदल ही जरूरी उपकरण लादकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

घटनास्थल पहुंचकर टीम ने स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में सघन ‘सर्च और रैस्क्यू अभियान’ चलाया।

टीमों ने मलवे के नीचे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रेमा देवी, 19 वर्षीय कल्पना आर्या और 18 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई। टीम को गुलाब राम मकान के बाहर के कमरे में सोने के कारण सुरक्षित मिला।

 

Also Read This

वीडियो: अचानक बाढ़ की सूचना से मचा हड़कंप,यूजेवीएनएल समेत प्रशासन अलर्ट

भटवाड़ी/उत्तरकाशी, 1 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड में मंगलवार दोपहर अचानक बाढ़ आने की सूचना से प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच...

वीडियो : यहां भारी बारिश के बीच टूटकर सड़क पर आ गिरा पहाड़ी का एक हिस्सा

चमोली।गिरीश चंदोला जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को थराली-देवाल...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts