वीडियो : यहां भारी बारिश के बीच टूटकर सड़क पर आ गिरा पहाड़ी का एक हिस्सा

चमोली।गिरीश चंदोला  जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को थराली-देवाल मोटर मार्ग पर नंदकेसरी और कोठी के बीच अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े पत्थर गिरने के कारण मार्ग पर […]

चमोली।गिरीश चंदोला 

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को थराली-देवाल मोटर मार्ग पर नंदकेसरी और कोठी के बीच अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े पत्थर गिरने के कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क को यातायात के लिए सुचारु करने के प्रयास शुरू किए। हालांकि पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने के काम में भी दिक्कतें आ रही हैं। मार्ग बंद होने से थराली और देवाल क्षेत्र के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहले भी हो चुका है जानलेवा हादसा

नंदकेसरी और कोठी के बीच जिस स्थान पर मंगलवार को पहाड़ी टूटी, वहां पहले भी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट चुका है। पूर्व में हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद से यह स्थान संवेदनशील माना जाता रहा है। बारिश के दौरान एक बार फिर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से स्थानीय लोगों में दहशत है।

लगातार भूस्खलन के कारण यह स्थान अब धीरे-धीरे और खतरनाक होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशासन को इस संवेदनशील स्थान का स्थायी समाधान तलाशने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी तरह की जनहानि न हो।

लगातार भूस्खलन से सड़क खोलने में परेशानी

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि नंदकेसरी-कोठी मोटर मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सड़क खोलने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला थमेगा, सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।

Also Read This

वीडियो: अचानक बाढ़ की सूचना से मचा हड़कंप,यूजेवीएनएल समेत प्रशासन अलर्ट

भटवाड़ी/उत्तरकाशी, 1 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड में मंगलवार दोपहर अचानक बाढ़ आने की सूचना से प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच...

वीडियो : मंत्री जी का ‘काम’ बोल रहा है या पहाड़ की मजबूरी? बीमार महिला को डोली में ढोते ग्रामीण

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की भीमताल विधानसभा में आज भी बीमारों को डोली में ले जाने का एक वीडियो...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts