देहरादून। 30 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर रात 9:25 बजे से 30 अक्टूबर रात 12:25 बजे तक इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।
इन इलाकों पर नजर
मौसम अलर्ट के दायरे में मसूरी, चकराता, पुरोला, बड़कोट, ऋषिकेश, रुड़की, डोईवाला, देवप्रयाग, श्रीनगर, तुंगनाथ, सोनप्रयाग, केदारनाथ, बदरीनाथ और गोविंदघाट समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत
मौसम के अचानक बदलने से पर्वतीय मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। विशेषकर केदारनाथ, बदरीनाथ, तुंगनाथ और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा विद्युत लाइनों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।






