नैनीताल झील में नाबालिग बच्चे ने लगाई छलांग । पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग झील में कूद गया, जिसे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मॉर्निंग वॉल्क पर निकले जज ने कपड़े मंगाकर गीले बच्चे के कपड़े बदले। बच्चे को परिजनों के आने तक तल्लीताल कोतवाली में बैठाया गया। नैनीताल की मॉलरोड स्थित कैनेडी पार्क से एक नाबालिग […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग झील में कूद गया, जिसे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मॉर्निंग वॉल्क पर निकले जज ने कपड़े मंगाकर गीले बच्चे के कपड़े बदले। बच्चे को परिजनों के आने तक तल्लीताल कोतवाली में बैठाया गया।
नैनीताल की मॉलरोड स्थित कैनेडी पार्क से एक नाबालिग बोट स्टैंड की जैटी में उतरा और फिर झील में उतर गया। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ पर्यटकों ने इस घटना को देखा और हल्ला मचा दिया। हल्ला सुनकर वहां मौजूद टैक्सी ड्राइवर, बोट चालक और होटल गाइड मौके पर पहुँच गए। उन्होंने, तत्काल नाबालिग को झील से बाहर निकाला। गीले कपड़ों के साथ नाबालिग को सड़क में लाया गया, तो वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मैम्बर सचिव प्रदीपमणि त्रिपाठी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल को सूचित किया और आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा। इस दौरान मैम्बर सचिव प्रदीपमणि ने गाड़ी भेजकर नाबालिग के लिए अपने घर से कपड़े मंगवाए और कार्यालय के यशवंत कुमार को बच्चे के परिजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लगभग 7:45 बजे अलका बोट स्टैंड की जेटी पर पहुंचा और पानी मे उतर गया। उसे वहां मौजूद लोगों ने रैस्क्यू कर तल्लीताल थाने को संपर्क किया। सूचना पर पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर पहचान शुरू कराई।
बूचड़खाने निवासी नवाब ने बताया कि लगभग 6 वर्षीय मूक बघिर बच्चे की पहचान के लिए हरीनगर, बूचड़खाने, वैष्णो देवी मंदिर ले जाया गया। लगभग दस बजे, बच्चे के लखनऊ निवासी परिजन उसे तलाशते हुए तल्लीताल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गहरी नींद में होने के दौरान बच्चा कमरे से निकलकर बाहर निकल गया। नीद खुलने पर उसकी गुमशुदगी का पता चला।

Also Read This

मौसम अपडेट : सात जिलों में अलर्ट। बारिश के साथ गरज-चमक और चल सकती हैं तेज हवाएं

देहरादून। 30 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी...

बड़ी खबर: क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सीबीआई कदम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक ; मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026। एक महीने पहले प्रदेश भर में सुर्खियां बनीं कि अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाफ सीबीआई का दरवाज़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts