बड़ी खबर: क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सीबीआई कदम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक ; मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026। एक महीने पहले प्रदेश भर में सुर्खियां बनीं कि अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाफ सीबीआई का दरवाज़ा खुल गया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने उस पर ब्रेक लगा दिया। एसोसिएशन पर लगे आरोपों की पुलिस पहले ही जांच कर चुकी थी। उस जांच से संतुष्ट न होकर शिकायतकर्ता […]

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026। एक महीने पहले प्रदेश भर में सुर्खियां बनीं कि अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाफ सीबीआई का दरवाज़ा खुल गया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने उस पर ब्रेक लगा दिया।

एसोसिएशन पर लगे आरोपों की पुलिस पहले ही जांच कर चुकी थी। उस जांच से संतुष्ट न होकर शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, और हाईकोर्ट ने सीबीआई से आरोपों की पड़ताल करने को कह दिया।

आज उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने एसोसिएशन की याचिका पर नोटिस जारी किया और हाईकोर्ट के सीबीआई वाले निर्देश पर रोक लगा दी।

एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता विदुषी पांडेय ने पैरवी की। एसोसिएशन ने आदेश का स्वागत करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा जताया।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर पूर्व उपाध्यक्ष बीसीसीआई श्री माहिम बर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश न केवल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के लिए राहत की बात है, बल्कि सत्य और न्याय की जीत भी है। पिछले कई वर्षों से आधारहीन और बेबुनियाद आरोपों के कारण एसोसिएशन की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा है। पुलिस जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई थी, फिर भी बार-बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया।

आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के सीबीआई निर्देश पर रोक लगाकर सही दिशा दिखाई है। एसोसिएशन हमेशा से न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास रखती आई है और आगे भी रखेगी।

अब हमारा पूरा ध्यान उत्तराखंड में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और राज्य को क्रिकेट के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करने पर केंद्रित रहेगा। मैं एसोसिएशन की ओर से पैरवी करने वाली अधिवक्ता विदुषी पांडेय का भी आभार व्यक्त करता हूं।”

Also Read This

मौसम अपडेट : सात जिलों में अलर्ट। बारिश के साथ गरज-चमक और चल सकती हैं तेज हवाएं

देहरादून। 30 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी...

नैनीताल झील में नाबालिग बच्चे ने लगाई छलांग । पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग झील में कूद गया, जिसे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मॉर्निंग वॉल्क...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts