गलत दिशा से आए वाहन ने विधायक की कार को मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की कार कीर्तिनगर पुल के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा।
हादसे में विधायक विनोद कंडारी को भी हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को किया सीज
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन को सीज कर दिया है। वहीं, घायल विधायक विनोद कंडारी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।






