Haridwar News: नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतों का आरोप, पिता गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है।   महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत विभिन्न […]

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है।

 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक साल से बेटी के साथ गलत हरकतें करने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। महिला का कहना है कि विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था। पिता की कथित हरकतों के कारण नाबालिग बेटी भय और मानसिक परेशानी में रहने लगी थी।

बेटी ने मां को बताई आपबीती, मां ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां ने 31 अक्टूबर को कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसके किराये के मकान पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान और उससे जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: जल जीवन मिशन में पानी से ज्यादा सवाल । एडवांस से अधूरी योजनाओं तक

प्रारंभिक जांच में ₹57 करोड़ के एडवांस में ₹13 करोड़ का हिसाब नहीं मिला; 60 योजनाओं की जमीनी जांच के आदेश, पुराने कामों...

हादसा : देवप्रयाग विधायक की कार का एक्सीडेंट। बाल-बाल बची जान

देवप्रयाग। रिपोर्ट-जयप्रकाश नोगई  उत्तराखंड के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। कीर्तिनगर पुल के समीप एक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts