भीषण हादसा: मटियाली छानी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त। 11 महिलाएं समेत 12 घायल

कंताड़ी लौटते समय हुआ हादसा, सभी घायलों का पुरोला अस्पताल में उपचार पुरोला, 2 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  पुरोला से कंताड़ी लौट रहा एक वाहन सोमवार को सौंदाड़ी के समीप मटियाली छानी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार 11 महिलाओं और चालक समेत 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना […]

  • कंताड़ी लौटते समय हुआ हादसा, सभी घायलों का पुरोला अस्पताल में उपचार

पुरोला, 2 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला से कंताड़ी लौट रहा एक वाहन सोमवार को सौंदाड़ी के समीप मटियाली छानी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार 11 महिलाओं और चालक समेत 12 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचाया। चौकी प्रभारी मोर सिंह चौहान के अनुसार, सभी घायल कंताड़ी गांव के निवासी हैं और पुरोला क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए थे। वापसी के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

घायलों में शांति देवी, शुकली देवी, मनीषा, सरिता, सुचिता, किशोरी, साबली देवी, सरोज, सामली, अंजना और चालक लोकेश रावत शामिल हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि सभी का उपचार चल रहा है। चिकित्सकीय परीक्षण पूरा होने के बाद ही उनकी स्थिति स्पष्ट होगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : मंत्री रेखा आर्या–गिरधारी साहू केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को...

केदारताल में आठ ट्रेकर्स अब भी लापता,घटनास्थल पर मिले टेंट और बैग, नहीं मिला लापता दल का सुराग

हेलीकॉप्टर से पांच उड़ानें, एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम ने की तलाश; घटनास्थल पर मिले टेंट और बैग, लेकिन नहीं मिला लापता दल...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts