बड़ी खबर: ऋण वसूली में लापरवाही पर सख्ती, कम उपलब्धि वाले अधिकारियों को चेतावनी

उत्तरकाशी, 2 नवंबर।2026,नीरज उत्तराखंडी  जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, उत्तरकाशी की समीक्षा बैठक सोमवार को अध्यक्षा शारदा राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बैंक की वित्तीय प्रगति, ऋण वितरण, ऋण वसूली, एनपीए तथा किसानों और युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्षा ने सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण वितरण और […]

उत्तरकाशी, 2 नवंबर।2026,नीरज उत्तराखंडी 

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, उत्तरकाशी की समीक्षा बैठक सोमवार को अध्यक्षा शारदा राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बैंक की वित्तीय प्रगति, ऋण वितरण, ऋण वसूली, एनपीए तथा किसानों और युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

अध्यक्षा ने सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण वितरण और वसूली की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले अधिकारियों को चेतावनी जारी करने तथा 10 प्रतिशत से कम ऋण वसूली वाली शाखाओं के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत जनपद के किसानों और युवाओं को ₹40 करोड़ का शून्य ब्याज दर पर ऋण वितरित किया जा चुका है। शेष लक्ष्य को आगामी दो माह में पूरा करने के लिए अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आगामी माह प्रत्येक विकासखंड में ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को वित्तपोषण उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ केवाईसी, आधार-मोबाइल सीडिंग, नियमित निरीक्षण, ऑडिट और खातों के मिलान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में बैंक अधिकारियों के अलावा नाबार्ड, सहकारी विभाग तथा विभिन्न विकासखंडों के शाखा प्रबंधक और समिति सचिव मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : मंत्री रेखा आर्या–गिरधारी साहू केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को...

केदारताल में आठ ट्रेकर्स अब भी लापता,घटनास्थल पर मिले टेंट और बैग, नहीं मिला लापता दल का सुराग

हेलीकॉप्टर से पांच उड़ानें, एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम ने की तलाश; घटनास्थल पर मिले टेंट और बैग, लेकिन नहीं मिला लापता दल...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts