दु:खद – केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में दो शव बरामद,6 की खोज जारी

उत्तरकाशी, 3 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  केदारताल ट्रैक पर प्रतिकूल मौसम और भारी हिमपात के बीच लापता हुए आठ ट्रैकर्स में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाकर एक महिला और एक […]

उत्तरकाशी, 3 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 

केदारताल ट्रैक पर प्रतिकूल मौसम और भारी हिमपात के बीच लापता हुए आठ ट्रैकर्स में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई पर हिमस्खलन क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाकर एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया। दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैकिंग के लिए सात ट्रैकर्स और एक गाइड समेत कुल आठ सदस्य रवाना हुए थे। वापसी के दौरान भारी हिमपात और हिमस्खलन के कारण सभी के लापता होने की सूचना ट्रैकिंग एजेंसी द्वारा दी गई थी।

मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे से एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने संभावित लापता लोकेशन पर सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान हिमस्खलन में दबे एक महिला और एक पुरुष के शव मिले। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

सर्च अभियान अपराह्न करीब 3 बजे समाप्त कर टीम बेस कैंप लौट आई। जिला प्रशासन के अनुसार, बुधवार 4 नवंबर को भी सर्च अभियान जारी रहेगा। रेस्क्यू अभियान को सुगम बनाने के लिए टीम ने घटनास्थल के समीप एक वैकल्पिक हेलीपैड भी तैयार किया है।

रिपोर्ट में वैकल्पिक हेलीपैड की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 4,005 मीटर तथा निर्देशांक 30.95111111° N, 78.90096444° E दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अतिरिक्त जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : मंत्री रेखा आर्या–गिरधारी साहू केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को...

केदारताल में आठ ट्रेकर्स अब भी लापता,घटनास्थल पर मिले टेंट और बैग, नहीं मिला लापता दल का सुराग

हेलीकॉप्टर से पांच उड़ानें, एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम ने की तलाश; घटनास्थल पर मिले टेंट और बैग, लेकिन नहीं मिला लापता दल...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts