दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत और चार घायल

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में कैंचीधाम के समीप एक कार के खाई में गिरने से चार लोग घायल जबकि एक कि मौत हो गई। रात के अंधेरे में एस.डी.आर.एफ.व पुलिस टीम ने रैस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला। नैनीताल जिले में कैंचींधाम के समीप निगलाट गांव में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड में कैंचीधाम के समीप एक कार के खाई में गिरने से चार लोग घायल जबकि एक कि मौत हो गई। रात के अंधेरे में एस.डी.आर.एफ.व पुलिस टीम ने रैस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला।

नैनीताल जिले में कैंचींधाम के समीप निगलाट गांव में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गुरुवार मध्यरात्रि को आपदा कंट्रोल रूम में दुर्घटना की सूचना आने के बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल के लिए निकली। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UP25EJ4586 में बरेली निवासी पांच लोग सवार थे। टीम ने त्वरित रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

रैस्क्यू के दौरान टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भवाली के सी.एच.सी.सेंटर भेजा। दुर्घटना में मृत संदीप शर्मा का शव खाई से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भवाली पुलिस के सुपुर्द किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 23 वर्षीय सनी, 29 वर्षीय अनुज तिवाड़ी, संचित और रवि को उपचार के लिए भेजा। कार को अनुज चला रहा था।

Also Read This

अग्निकांड: सिदरी में आधी रात आग का कहर, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान; घर का सामान राख

मोरी/उत्तरकाशी। 12 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  मोरी ब्लॉक के सिदरी गांव की फपराला बस्ती में मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे एक आवासीय मकान में अचानक...

यमुनोत्री यात्रा ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को दी साढ़े 87 करोड़ की संजीवनी

8.85 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन, सात हजार मजदूरों को मिला रोजगारबड़कोट/उत्तरकाशी। 12 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री धाम की इस वर्ष...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts