यमुनोत्री यात्रा ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को दी साढ़े 87 करोड़ की संजीवनी

8.85 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन, सात हजार मजदूरों को मिला रोजगार बड़कोट/उत्तरकाशी। 12 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  यमुनोत्री धाम की इस वर्ष की यात्रा आस्था के साथ-साथ यमुनाघाटी की स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ी सौगात साबित हुई। करीब 204 दिनों तक चले यात्रा सीजन में 8 लाख 85 हजार श्रद्धालुओं ने […]

  • 8.85 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन, सात हजार मजदूरों को मिला रोजगार

बड़कोट/उत्तरकाशी। 12 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 

यमुनोत्री धाम की इस वर्ष की यात्रा आस्था के साथ-साथ यमुनाघाटी की स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ी सौगात साबित हुई। करीब 204 दिनों तक चले यात्रा सीजन में 8 लाख 85 हजार श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड आमद से यात्रा से जुड़े कारोबार का आंकड़ा करीब 87.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

यात्रा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े करीब सात हजार पंजीकृत मजदूरों को रोजगार मिला। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक मजदूर की औसत कमाई करीब सवा लाख रुपये रही। इससे घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी संचालकों, कुलियों के साथ होटल, ढाबा, प्रसाद, पूजा सामग्री और स्थानीय दुकानों के कारोबार को भी गति मिली।

यात्रा सीजन के दौरान जिला पंचायत को कुली एजेंसी के माध्यम से करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं यमुनोत्री मंदिर समिति की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। दानपात्र और रसीद बुकों के माध्यम से समिति को करीब 90 लाख रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 52 लाख रुपये से अधिक था। इस तरह समिति की आय में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 38 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस वर्ष यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुले थे और 11 नवंबर को भैयादूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद हुए। करीब पौने सात महीने चले यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की लगातार आमद से यमुनाघाटी के बाजारों में भी रौनक बनी रही और यात्रा आधारित स्थानीय कारोबार को व्यापक लाभ मिला।

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि यात्रा कारोबार में हुई वृद्धि को देखते हुए आने वाले वर्षों में धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Also Read This

अग्निकांड: सिदरी में आधी रात आग का कहर, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान; घर का सामान राख

मोरी/उत्तरकाशी। 12 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  मोरी ब्लॉक के सिदरी गांव की फपराला बस्ती में मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे एक आवासीय मकान में अचानक...

बिग ब्रेकिंग : IAS-PCS के तबादले बंपर ; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 30 आईएएस और पीसीएस...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts