वीडियो: बुलेट सवार युवक पर हाथी का हमला, ऊपर से पैर रखकर गुजरा; बाल-बाल बची जान

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। सड़क पर बुलेट सवार एक युवक पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी की चपेट में आने से युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते […]

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। सड़क पर बुलेट सवार एक युवक पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी की चपेट में आने से युवक सड़क पर गिर पड़ा।
इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए जंगल में चला गया। गनीमत रही कि इस जानलेवा घटना के बावजूद युवक की जान बच गई।

युवक के ऊपर से पैर रखकर गुजरा हाथी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट में आने के बाद सड़क किनारे गिरा पड़ा है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब पहुंचता है और उसके ऊपर से पैर रखकर आगे निकल जाता है।

इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए जंगल की ओर चला जाता है। वीडियो में घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। हाथी के इतने करीब आने और उसके ऊपर से गुजरने के बावजूद युवक का बच जाना राहत की बात है।

वीडियो: 

एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही से सुरक्षा पर सवाल

देहरादून एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही के बीच हुई इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों के रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। देर रात इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए जंगली हाथियों का सामना करना गंभीर खतरा बन सकता है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों की सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Also Read This

मौसम अपडेट : तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

Uttarakhand Weather Update 12 November: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 नवंबर को प्रदेश...

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत और चार घायल

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में कैंचीधाम के समीप एक कार के खाई में गिरने से चार लोग घायल जबकि एक कि मौत हो गई।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts