युवक के ऊपर से पैर रखकर गुजरा हाथी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट में आने के बाद सड़क किनारे गिरा पड़ा है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब पहुंचता है और उसके ऊपर से पैर रखकर आगे निकल जाता है।
इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए जंगल की ओर चला जाता है। वीडियो में घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। हाथी के इतने करीब आने और उसके ऊपर से गुजरने के बावजूद युवक का बच जाना राहत की बात है।
वीडियो:
एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही से सुरक्षा पर सवाल
देहरादून एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही के बीच हुई इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों के रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। देर रात इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए जंगली हाथियों का सामना करना गंभीर खतरा बन सकता है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों की सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।






