बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके बेटे शाश्वत उनियाल और नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना समेत अन्य लोगों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने करीब 45 लाख रुपये लेकर दुकानें आवंटित […]

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके बेटे शाश्वत उनियाल और नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना समेत अन्य लोगों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी गई है।
शिकायतकर्ताओं ने करीब 45 लाख रुपये लेकर दुकानें आवंटित कराने का भरोसा देने और बाद में रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले में करीब 23 लाख रुपये बकाया होने की बात कही गई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

तीन दुकानें आवंटित कराने के नाम पर 45 लाख रुपये लेने का आरोप

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में नगर निगम की जमीन पर तीन दुकानें आवंटित कराने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि पूर्व मेयर के बेटे शाश्वत उनियाल ने राजपुर रोड और मसूरी रोड क्षेत्र में दुकानें दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग किस्तों में उनसे रकम ली।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद वर्ष 2023 में भी मसूरी रोड स्थित खाला गांव के मैगी प्वाइंट और कुठाल गेट के पास दुकानें आवंटित कराने का आश्वासन दिया गया। इस सिलसिले में नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना से मुलाकात कराई गई और जरूरी दस्तावेज भी लिए गए।

हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी उन्हें कोई दुकान आवंटित नहीं हुई। आरोप है कि वर्ष 2025 में रकम वापस मांगने पर कुछ पैसा लौटाया गया, लेकिन करीब 23 लाख रुपये अब भी बकाया हैं।

आरटीआई से सामने आई दुकानें अस्थायी होने की जानकारी

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत नगर निगम से दुकानों के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके बाद पता चला कि जिन दुकानों को स्थायी रूप से आवंटित कराने का भरोसा दिया गया था, वे वास्तव में अस्थायी दुकानें थीं।

आरोप है कि इसके बावजूद स्थायी दुकानें आवंटित कराने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए। शिकायत में रकम वापस मांगने पर धमकी देने, घर पहुंचकर दबाव बनाने और तोड़फोड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

एसपी सिटी ने क्या कहा?

एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि पीड़ितों की ओर से पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके बेटे शाश्वत उनियाल और नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायत में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया राजनीतिक षड्यंत्र

वहीं, इन आरोपों पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि एक परिवार में दो बेटे होते हैं तो उनमें से एक नालायक भी निकल सकता है। उन्होंने शिकायतकर्ता को अपने बेटे जैसा बताते हुए कहा कि वह उनके साथ काम कर चुका है और फिलहाल किसी अन्य के इशारे पर उनके खिलाफ आरोप लगा रहा है।

पूर्व मेयर ने यह भी कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच जरूर करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति की मासिक कमाई 8 से 10 हजार रुपये है, उसके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और उसने इतने पैसे कैसे दिए, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

फिलहाल मामला पुलिस की जांच के अधीन है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता और कथित लेनदेन से जुड़े तथ्यों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Also Read This

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts