खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे और पॉलिथिन में छिपाकर रखा गया एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे और पॉलिथिन में छिपाकर रखा गया एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।

कूड़े के ढेर पर मिला युवती का शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामुनवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों की नजर कूड़े के ढेर के पास संदिग्ध हालत में रखे एक शव पर पड़ी। शव को सीमेंट के कट्टों और पॉलिथिन के थैलों से ढककर छिपाने का प्रयास किया गया था।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में युवती के चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद मृतका की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को क्षतिग्रस्त किया गया होगा। युवती की गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत किस तरह हुई और उसके शरीर पर मिले घाव किस वजह से आए।

करीब 25 साल बताई जा रही मृतका की उम्र

पुलिस के अनुसार, बरामद शव एक युवती का है, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। अभी तक घटनास्थल से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान संबंधी सामग्री नहीं मिली है, जिससे मृतका की शिनाख्त हो सके। पुलिस मृतका की पहचान के लिए देहरादून समेत अन्य थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि युवती के परिजनों तक पहुंचा जा सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शव को जामुनवाला क्षेत्र में कब और किसके द्वारा लाकर फेंका गया। फिलहाल युवती की पहचान, हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों को लेकर जांच जारी है।

राजधानी में युवती का शव इस तरह बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करने और इस वारदात की गुत्थी सुलझाने की है।

Also Read This

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts