चुनाव से पहले कुमाऊं में 29 इंस्पेक्टरों के तबादले
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है। जारी आदेश में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है।
इसके तहत ऐसे पुलिस निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है, जो निर्धारित मानकों के अनुसार लंबे समय से एक ही जिले में तैनात हैं। चुनाव के दौरान किसी अधिकारी की एक ही जनपद में तैनाती न रहे, इसके लिए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
ऊधमसिंह नगर से नैनीताल और चंपावत भेजे गए अधिकारी
तबादला सूची में कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में तैनात पुलिस निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
आदेश के अनुसार ऊधमसिंह नगर में तैनात कई निरीक्षकों को नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा भेजा गया है। वहीं नैनीताल से पिथौरागढ़ और बागेश्वर, जबकि अल्मोड़ा से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत समेत अन्य जनपदों में नई तैनाती दी गई है।
तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र ने संबंधित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल उनके नए तैनाती स्थल के लिए कार्यमुक्त किया जाए और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग का यह फेरबदल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नई तैनाती के बाद कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
देंखे लिस्ट:







